Skip to main content

She behind shi -Thai Lee अरबपति महिला का जीवन in hindi

 

Who is she behind  shi ???

अमेरिका की सबसे प्रभावशाली बिज़नेस वूमेन में एक नाम आता है थायी ली  Thai Lee .  वे अमेरिका के  राज्य Texas में रहती हैं । वे अमेरिका की महिला स्वामित्व वाली सबसे बड़ी  अरबपति कंपनी की CEO  व प्रेजिडेंट हैं । उनकी कंपनी का नाम है  shi   ( Software House International ).  यह बिज़नेस Thai Lee ने  बड़ी मेहनत से पिछले 27 साल में तयार किया है ।आज उनकी कम्पनी में हज़ारों कर्मचारी काम करते हैं । उनकी कम्पनी का आज 7.5 अरब डॉलर का कारोबार है ।

Thai Lee, shi CEO

Thai Lee, shi CEO

थायी ली का जन्म  1958 में थाईलैंड के बैंकाक में हुआ । इन्होंने बायोलॉजी और इकोनॉमिक्स में बीए किया । उसके बाद एक ऑटोपार्ट्स कंपनी में नौकरी कर ली । लेकिन वे अमेरिका जाना चाहती थीं । इसलिए नौकरी करते हुए बचत की और MBA करने अमेरिका पहुंच गई । हारवर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया । इसके बाद 2-3 साल तक नौकरी की । लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि अपना बिज़नेस ही  करना चाहिए । उन्होंने साथ साथ  बिज़नेस के बारे में जानना व सीखना शुरू कर दिया ।

1989 में उनकी शादी लियो कोगुन से हो गयी । दोनों ही बिज़नेस करना चाहते थे । पता चला कि न्यूजर्सी की एक सॉफ्टवेयर कंपनी अपना बिजनेस बेच रही है । इसके कस्टमर्स की संख्या बहुत कम थी । पति पत्नी ने अपनी बचत व लोन का सहारा लिया ,  10 लाख डॉलर से ये कंपनी खरीद ली । कंपनी का नाम रखा shi (  software house international )

शादी ज़्यादा देर तक नही चली  , 2002 में उनका तलाक हो गया।  लेकिन पार्टनरशिप बरकरार रखी ।  आज भी लियो कोगुन कंपनी में 40 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं ।

थायी ली , जो एक  प्रेरणादायक महिला हैं , के जीवन से हम काफी कुछ सीख सकते हैं ।

1.   Be focussed

थायी ली  Thai Lee हमेशा अपनी ज़िंदगी मे केंद्रित (focussed) रहीं । पढ़ाई करते समय भी उनके मन मे बिज़नेस करने का जज़्बा था । वे नौकरी नही करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ ही बिज़नेस के बारे में सीखना शुरू कर दिया था ।

तो जीवन मे सफल होने का ये एक महत्वपूर्ण मंत्र है कि अपने आप को अपने goal पर केंद्रित रखें ।  सोते जागते उसी goal  के बारे में सोचिये ,  सीखिए  और रुकिए मत जब तक आप सफल न हो जाएं ।

💥💥💥

2.  Value the people

Thai Lee अपनी कंपनी के कर्मचारियों का बहुत सम्मान करती हैं व उनका ख्याल भी रखती हैं ।  वे अपने आफिस में ऐसा working  environment देती हैं कि सब खुश व उत्साहित रहते हैं । उन्होंने  अपने कर्मचारियों से कहा कि आप ऐसा मान कर काम कीजिये जैसे आप ही कम्पनी के प्रेसिडेंट हैं । उनका यह तरीका बहुत कारगर साबित हुआ ।

ज़िन्दगी में हर इंसान का सम्मान उतना ही कीजिये जितना आप अपना चाहते हैं ।

💥💥💥

3. Take charge of  yourself

अरबपति बनने के बावजूद  Thai Lee अपनी लाइफ के छोटे छोटे काम खुद करना ही पसंद करती हैं , जैसे खुद आफिस जाना व अपनी फ्लाइट की टिकट् खुद बुक कराना।

ये एक ऐसी चीज़ है जो हम सभी को सीखनी चाहिए । अपने कार्य खुद करके आप अपनी लाइफ में  एक बेहतर संयम ला सकते हैं , और इन छोटे छोटे कार्यों से आया संयम आपकी लाइफ में सम्पूर्ण रूप से एक असीम संयम लाने में मदद कर सकता है ।

अपनी ज़िंदगी का चार्ज खुद संभालिये।

💥💥💥

4.  Long vision & Hard work

थायी ली Thai Lee  ने जब कंपनी को खरीदा तो वो एक संघर्ष से गुज़र रही कंपनी थी । उसके कस्टमर्स भी ज़्यादा नही थे । पर  थायी ली  ने अपनी दूरदृष्टि , अपनी मेहनत के बलबूते पर उस कंपनी को एक अरबपति कम्पनी में बदल कर रख दिया  । आज उनकी कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियों में से एक गिनी जाती है ।

मेहनत व लगन से ही आप अपने सपनों को सच्चाई में बदल सकते हैं 

💥💥💥

5. Take risks

Thai Lee ने बहुत बड़ा risk उठाया जब उन्होंने लोन लेकर एक ऐसी कम्पनी खरीद ली जो बहुत अच्छी नही चल रही थी । अगर वो सोचने बैठ जाती कि इसमें बहुत खतरा है , अगर कम्पनी  डूब गई तो क्या होगा , अगर लोन न उतार पाए तो क्या होगा , अगर ऐसे ही सोचते रह जाती तो  थायी ली शायद आज भी नौकरी कर रही होती । शायद उनका बिज़नेस करने का सपना सिर्फ सपना बनकर ही रह जाता ।

ज़िन्दगी में risk  तो उठाने ही  पड़ेंगे अगर आप कुछ हटकर करना चाहते हैं ।

क्या हम वाकई ऐसी महिलायों से कुछ सीख प्राप्त कर सकते हैं ?

 

Comments

Popular posts from this blog

Zoozoozoo : A journey

 Today is Sunday ,  May 1st 2022 and yesterday i was invited to my daughter's school to witness a small function.  My daughter Suhani was born in 2007 and the day clearly flashes in front of my eyes when she got on to the auditorium stage for her first annual function during her LKG class . I had dressed her up in a beautiful purple frock . The auditorium echoed  with the sounds of claps as the team LKG stepped on to the stage and took their positions as couples . Their teacher had blushed  everyone's cheeks pink and golden. The song started 'Zoozoozoo......we welcome you ......' and the kiddos started twisting their hips and legs holding on to their partners . Awww...it was such an adorable performance that a mother couldn't control her tears .  Watching some  kids who forgot their dance steps and wanted to just run here and there on the stage was fun too !  Yesterday was the day when she again marched  on to the auditorium,  this time ...

Uplift your mood

 My evening today was not good . I was doing all domestic chores in a  burdened way. I tried watching some  movie but it couldn't interest me . One of my colleagues called to intimate me of  some upcoming duty. That further pressurized my bad  mood . I wore my shoes , put on my headphones and got ready for a walk . After walking for around half an hour and listening to old bollywood , my feet took me towards the splash pool where children were enjoying . I removed my shoes and sat there at the edge of the pool dipping my feet into the water. Watching me , one of my friends also came and sat along . Both of us sat for quite  long on the edge of pool - chatting and dabbling our toes in the water. This cooled my mind and uplifted my mood .  You need to find  your own ways to uplift your mood as and when required . Music , Dance ,Good food , Laughing , shopping ,picnic ,  playing any sport you like , painting , talking to someone , chanting a man...

Blogging Marathon in my Mind #Barathon 2018

I have been blogging for the last around one year . I should not address myself as a newbie blogger now , but still I feel high or low as a blogger sometimes . There are times when I  motivate myself to write blog posts or be active on social media but there also come some times when I feel like quitting blogging . There is a blogging marathon running in my mind all the time – sometimes positive and sometimes negative . Here are the thoughts which peep into my mind as a blogger . 1. Blog Blog Blog – what should I blog about ? A story or a poem ? My life experience or my dreams ? 2. Other bloggers ask me – What’s your niche ? What should I answer them ? I think think and think but I don’t reach to any conclusion . What actually I want to share with my readers ? Rather what actually should I share with my readers ? 3. Why did I name my blog AluBhujia ? Did I plan to write about food earlier or just because this is my favourite bhujia ? Should I change it ? Is...