Happy Republic Day 26 जनवरी 1950 को भारत ( India) का संविधान अस्तित्व में आया । देश को गौरवशाली स्वतंत्र गणतांत्रिक राष्ट्र बनाने में बहुत से देशभक्तों ने बलिदान दिया । उन्हें याद करने का , उन्हें नमन करने का पर्व है 26 जनवरी। अपनी मातृभूमि को प्यार करने, उसे स्वच्छ रखने व उसकी सेवा करने का पर्व है 26 जनवरी । हो सकता है हम सब अलग अलग धर्मों से संबंध रखते हों पर हम सब सांझे तौर पर भारतीय हैं । तो हम सभी को एक सांझी डोर में बांधकर सदा कोशिश करनी चाहिए कि हमारा भारतवर्ष सदा समृद्धि व उन्नति की राह पर अग्रसर रहे । हमारे राष्टीय पर्व गणतंत्र दिवस Republic Day पर आज मैं आपके साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिये गए भाषण के कुछ अंश शेयर करना चाहूंगी । पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा दिया गया भाषण —-Tryst with Destiny Pandit JawaharLal Nehru’s speech भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ । आज़ादी की पूर्वसंध्या पर यानी 14 अगस्त 1947 की शाम को पार्लियामेंट में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने एक भाषण दिया था ” Tryst with Destiny ” , जिसे 20वी सदी का एक महान भाषण माना जाता है । ...
You are the artist of your life . Design it well !