Skip to main content

Posts

Showing posts with the label माँ

मातृत्व की चुनौतियाँ Challenges of Motherhood

जीवन का हर पड़ाव अपने साथ  अलग प्रकार की चुनौतियां( challenges) लेकर आता है । शायद हमारा जीवन बना ही चुनौतियों के लिए है । आखिर देखा जाए तो ये चुनौतियां ही तो हैं जो हमे आगे बढ़ते रहने का व कुछ नया सीखते रहने का साहस, उत्साह प्रदान करती हैं , जैसे कि दीपा गांधी व डॉक्टर अमृता हमे #Mondaymommymoments में  नए नए विषयों पर लिखने की चुनौती देते रहते हैं। आप खुद सोचिये यदि किसी भी काम मे कोई चुनौती न हो तो ज़िन्दगी थम सी नही जाएगी? जीवन नीरस  नही हो जाएगा ? इसलिए चुनौतियां जीवन मे महत्वपूर्ण हैं । ये चुनौतियां हमे हमारे असल व्यक्तित्व से मिलाने में भी मदद करती हैं , हमारे अंदर बहुत से कौशल , प्रतिभाएँ  छिपी (talents )हुई  हैं जो चुनौतियां द्वारा उजागर होती  हैं । मातृत्व अपने साथ ढेरों चुनौतियां लेकर आता है, जिनका स्वाद ही अलग है । आंसुओं का तो जैसे मातृत्व के साथ जन्म जन्म का रिश्ता है । ये आंसू प्यार के व चिंता के , दोनों ही प्रकार के होते  हैं ।  आप माँ बनने वाली थीं तब आपको जरूर लगा होगा कि शायद यही सबसे बड़ी चुनौती है , एक नन्ही सी जान को जन्म देना । पर बाद में पता चला कि असली चुनौतियाँ तो...