Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #rallyforrivers

चलिए मिस्ड कॉल दें #rallyforrivers

गंगा , यमुना , सरस्वती , कृष्णा , कावेरी , इन सब से तो आप परिचित ही हैं । ये हैं हमारे भारत की नदियाँ , जो सदियों से हम सब की रक्षा करती आ रही हैं । नदियां हमारे पर्यावरण का एक मुख्य अंग हैं ।   अब  कई कारणों से हमारी नदियों को काफी क्षति पहुंच रही है । कुछ खतरे के कगार पर हैं  और कुछ   नदियाँ हद से ज़्यादा अस्वच्छ हो गयी हैं ।  हमारी प्रमुख नदी गंगा को सबसे अधिक खतरा है । हमारी नदियाँ सूख रही हैं । अगले कुछ सालों में हमारी पानी की ज़रूरत  कैसे पूरी हुआ करेगी ? 1947 से लेकर अब तक पानी की उपलब्धता प्रति व्यक्ति  75% कम हो गयी है ।   गंगा नदी गंगा  नदी भारत मे एक विशाल भाग को  सींचती है । इससे बहुत से लोगों की धार्मिक आस्था भी जुड़ी हुई है । इसे माँ की तरह पूजा जाता है  । इस नदी में कई प्रकार की प्रजातियां भी पाई जाती हैं । इसके पानी मे विशेष विषाणु पाए जाते हैं जो हानिकारक जीवाणुओं को मार देते हैं । इसके पानी मे ब्रह्मदव होने की बात  एक  वास्तविक तथ्य है ।  तभी तो इसका पानी बोतलों में भर कर रखने पर भी कई वर्षों   तक खराब नही होता । पर आज हमारी गंगा मैया प्रदूषित हो चुकी है । इसलिए गंगा  व ...