Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बचपन quotes

बचपन की यादें -Childhood memories

बचपन, ये वो शब्द है जिसे सुनते ही मन मे असीमित यादों का भंडार उभरने लगता है , यह ऐसा शब्द है जिस सुनते ही उस गुज़रे वक़्त को एक बार फिर से जीने का मन कर उठता है । बचपन की ऐसी प्यारी यादें समेट रखी हैं इस मन ने की कभी होंठों पर मुस्कुराहट आ जाती है तो कभी किसी अपने को याद करके आंख भर आती है । कितना प्यारा वक़्त था वो  बचपन , वो अपनी मस्ती में रहना, कोई चिंता नही , कोई फिक्र नहीं, एकदम आज़ाद पंछी की तरह और उसी पंछी की तरह ऊंचे आसमान में उड़ने का सपना , वो हसीन लम्हे भुलाये नहीं भूलते ।   बचपन की बात उठते ही मन में सबसे पहले अपने भाई बहनों के साथ बिताया वक़्त और फिर कुछ खास दोस्तों के साथ बिताया वक़्त याद आता है जिसमे प्यार व तकरार दोनों शामिल होते थे । 1. बड़े भाई के साथ प्यार भरा बचपन    मुझे याद है कैसे अपने बड़े भाई मुनीश भैया के साथ खेलना , हँसना , रोना, रूठना, शिकायत लगाना, एक दूजे को मनाना , गले लगाना और फिर से खेल में लग जाना । हमारा  एक खास खेल  हुआ करता  था  – पूरे कमरे के फर्श  पर talcum powder  छिड़ककर   उस पर  अलग अलग drawing करना और फिर उसी फर्श   पर slide करना , वाह क्या खे...