Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चिट्ठी

चिट्ठी-- Book review in hindi "The Postbox"

आप सोच रहे होंगे  कि आजकल के युग मे पोस्टबोक्स या चिट्ठी की बात कौन करता है । बस एक छोटा सा व्हाट्सअप मैसेज किया या 2-3 लाईनों की email लिखी , हो गया काम खत्म। पर याद करिये वो समय जब हम एक दुसरे को चिट्ठी लिखा करते थे , कागज पर लिखे उन शब्दों से जो भाव व्यक्त होते थे वो तो आज के युग मे गायब ही हो चुके हैं। पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ जाती थी जब वो नीले से रंग के inland letter पर किसी अपने के दिल की गहराईयां पढ़ने को मिल जाती थीं। कुछ ऐसा ही पढ़ने को मिला पुस्तक ” The postbox ” में जो  #The Blog chatter Ebook Carnival का हिस्सा है ।यह पुस्तक   Reema D’souza  द्वारा लिखी गयी है जो पेशे से एक engineer है। इस पुस्तक में लेखिका ने A से  लेकर Z तक हर अक्षर से एक चिट्ठी लिखी है जो कभी उसके प्रियजनों को सम्बोधित है , कभी उसके शहर को, कभी उस business को जो वह करना चाहती थी पर कर न सकी , कभी उन शब्दों को संबोधित करके लिखा है जो उसे ज़िन्दगी में प्रेरणा देते हैं , तो एक चिट्ठी ऐसी भी है जो उसने भगवान को लिखी है । सबसे प्यारी चिट्ठी मुझे वह लगी जो भगवान को लिखी गयी है । भगवान से ये पूछना ...