#Jukebox हमारे देश के लोगों मे अनगिनत हुनर छिपा है , चाहे गीतसंगीत हो , डांस हो , पढ़ाई हो , या लेखन की कला । कई लोगों में लिखने की ऐसी मंत्रमुग्ध कर देने वाली कला होती है कि जब वे पेपर पेन लेकर बैठते हैं तो विचारों की धारा खुद ब खुद कागज़ पर इंद्रधनुष बना देती है । Writersmelon कुछ ऐसे लोगों का समूह है जिन्हें किताबों से मोहब्बत है और लिखने का जुनून है । लेखन की कला को उजागर करने के लिए Writersmelon द्वारा देश भर में एक writing competition करवाया जाता है , जिसका मुख्य उद्देश्य उन writers को ढूंढना है जिनमे लेखन की कला तो है पर उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का कहीं मौका नही मिल पाया । लिखने के शौक वाले लोगों के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया अवसर है , यहां लोग अपनी लिखी short stories भेजते हैं और फिर उनमें से कुछ चुनिंदा short stories को publish किया जाता है । #Jukebox ऐसी ही चुनिंदा 15 short stories का समूह है । Short stories या लघु कहानियां हमेशा से ही मुझे मोहित करती रही हैं । एक अजीब सी कशिश होती है इन मे । बहुत ही कम समय मे आप कोई एक लघु कथा पढ़ कर अपने जीवन में चल रही...
You are the artist of your life . Design it well !