Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #promotehindi

Are we really proud of Hindi ? #promotehindi

ज्योति है ऊर्जा है , ज्ञान का श्रृंगार है हिंदी वो भाषा है जिससे हम सबको प्यार है सुनने  में तो यह बहुत बढ़िया पंक्तियाँ हैं पर क्या वाकई में हम सबको हिंदी से प्यार है ? क्या हम हिंदी का प्रयोग करते समय अपने को गर्वित महसूस करते हैं ? या केवल अंग्रेजी का प्रयोग ही हमको उच्च स्तर पर महसूस करवाता है ? अगर बच्चे के स्कूल में PTM  हो तो कई बार बच्चो को यह कहते हुए पाया गया है ” मम्मा, आज आप मत आना स्कूल मेरे टीचर से मिलने , पापा को भेजना , क्यूंकि वहां  सिर्फ इंग्लिश में बात करनी  allowed  है ”  I  ऐसा सुनकर मन सोचने पर मजबूर होता है  कि अगर कोई हिंदी में बात करता है तो क्या उसकी personality में कोई कमी आ जाती है क्या ? भाषा तो केवल एक माध्यम है न एक दूजे से अपने विचार साझा करने का ? अगर किसी पार्टी या फंक्शन में गए हैं तो भी आप कई बार सचेत होकर रहते हैं कि आपको इंग्लिश में बात करनी है चाहे आप उसमे सहज महसूस करें या न करें  I  ऐसा क्यों होता है ? अगर कोई बात अंग्रेजी में कही जाये तो उसका अच्छा प्रभाव पड़ता है और अगर वही बात हिंदी में बोल दी जाये तो शायद कुछ लोगों को हम अनपढ़ प्रतीत...