Skip to main content

Posts

Showing posts with the label fast

निर्जला एकादशी--आध्यात्मिक व् वैज्ञानिक दृष्टिकोण

आज 5 जून 2017  को निर्जला एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है …..एक साल में 24 एकादशियाँ होती हैं….ज्येष्ठ मास के शुकल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है …. आध्यात्मिक  दृष्टिकोण:— हिन्दू धर्म में एकादशी के दिन उपवास(व्रत) रखने की परम्परा है …..सभी एकादशियों में से निर्जला एकादशी सबसे महत्वपूर्ण मानी गयी है …कहते हैं की अगर आप सभी एकादशियों का उपवास नहीं कर सकते तो सिर्फ एक निर्जला एकादशी का उपवास रखकर आप सभी एकादशियों जितना पुण्य प्राप्त कर सकते हैं ….इस दिन दान पुण्य की विशेष महत्ता है …सारा दिन भगवन विष्णु की पूजा की जाती है और द्वादशी के दिन विष्णु भगवान का स्मरण करके उनको भोग लगाके उपवास संपन्न होता है एकादशी को माधव तिथि के नाम से भी जाना जाता है …अर्थात वो तिथि जो माधव(भगवन श्री कृष्णा ) को समर्पित है…….इस दिन के उपवास में सभी प्रकार के अन्न व् दालों से परहेज किया जाता है ….. हमारे हिन्दू धर्म में कई त्यौहार हैं जो तिथियों के अनुसार मनाये जाते हैं….जैसे अक्षय तृतिया , गणेश चतुर्थी, नाग प...