Skip to main content

Review Writersmelon's #Jukebox

 

#Jukebox

हमारे  देश के लोगों  मे अनगिनत हुनर छिपा है , चाहे गीतसंगीत हो ,  डांस हो , पढ़ाई हो ,  या लेखन की कला । कई लोगों में लिखने की ऐसी   मंत्रमुग्ध कर देने वाली कला होती है कि जब वे पेपर पेन लेकर बैठते हैं तो विचारों की धारा खुद ब खुद कागज़ पर इंद्रधनुष बना देती है । Writersmelon कुछ ऐसे लोगों का समूह है जिन्हें किताबों से मोहब्बत है और लिखने का जुनून है ।  लेखन की कला को उजागर करने के लिए Writersmelon द्वारा  देश भर में एक writing competition करवाया जाता है , जिसका मुख्य उद्देश्य उन writers को ढूंढना है जिनमे लेखन की कला तो है पर उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का कहीं मौका नही मिल पाया । लिखने के शौक वाले लोगों के लिए यह  एक बहुत ही बढ़िया अवसर  है , यहां लोग अपनी लिखी short stories भेजते हैं  और फिर उनमें से कुछ चुनिंदा short stories को publish  किया जाता है । #Jukebox ऐसी ही चुनिंदा  15 short stories  का समूह है ।

#jukebox

Short stories या लघु कहानियां  हमेशा से ही मुझे मोहित करती रही हैं । एक अजीब सी कशिश होती है इन मे । बहुत ही कम समय मे आप कोई एक लघु कथा पढ़ कर अपने जीवन में चल रही मुश्किलों को कुछ देर के लिए भूलकर एक अन्य दुनिया मे पहुंच जाते हैं ।
🍁🍁🍁🍁🍁
#Jukebox की कहानियों के लेखक विभिन्न क्षेत्रों से हैं , कोई इंजीनियर है , कोई ब्लॉगर है , कोई मैनेजर है तो कोई कवि । हर एक ने ज़िन्दगी के विभिन्न पहलुयों को अपने अलग अंदाज में पेश करने का यत्न किया है ।  यहां मैं कुछ कहानियों के बारे में बात करने जा रही हूं जो मेरे दिल को छू गयीं।
🍁🍁🍁🍁🍁
1. Cycles and cyclones
मैंने सबसे पहले #jukebox की  यह  कहानी पढ़ी जो किताब में आखरी कहानी है । यह Archana Sarat द्वारा लिखी गयी है ,  जो  एक CA हैं व शौकिया पिछले 10 सालों से लेखन के क्षेत्र में हैं ।  इस कहानी में प्यार के इतने अभिरुप पेश किए गए हैं कि दिल की धड़कन बढ़े बिना नही रह पाती । स्कूल से लेकर घर तक का 15 मिनट का   साइकल का सफर तय करती एक सरल सी प्यार भरी कहानी है यह ।

#jukebox

From the story :cycle and cyclone

सच है प्यार के कितने रूप हैं, निगाहों का मिलना , धड़कनों का बढ़ना , प्यार चाहना भी पर नज़रअंदाज़ भी करना , प्यार में भावुक होना , गले लगना, मुस्कुराना , रोना , प्यार का हर रूप  आपको आनंदित महसूस करवाता है । कहानी के अंत तक जो प्यार व चाहत पैदा हो जाती है   , उसके अचानक खो जाने पर दिल मे  बवंडर (cyclone)  मच जाता है ।
🍁🍁🍁🍁🍁
2.  Her favourite pupil
#jukebox की ये कहानी Purba Chakraborty द्वारा लिखी गयी है,  जो अपनी बहुत छोटी उम्र में ही 2 novels लिख चुकी है।  इनकी कहानियां व कविताएं कई magazines में छपती रहती हैं ।  आप
http://www.purba-chakraborty.com पर जाकर उनका ब्लॉग भी पढ़ सकते हैं ।
इस कहानी में एक teacher और एक student का प्यार दर्शाया गया है । एक ऐसा student जिसे हकलाने की समस्या है , जिसके मन मे बहुत कुछ करने की चाह है , जिसे स्नेह की बहुत जरूरत है , और वो स्नेह उसे अपने teacher से मिलता है ।  अधयापक अपने  विद्यार्थी की मनोस्तिथि को समझती है , उसकी क्षमताओं में  विश्वास दिखाती  है  और  एक हकलाने वाला विद्यार्थी जो कभी स्टेज पर जाने से डरता था ,  ज़िन्दगी में बहुत कुछ कर  गुज़रता है ।

#jukebox review

From the story :Her favourite pupil ; the student addresses his teacher as the fairy Godmother of his life

🍁🍁🍁🍁🍁

3. A deep fried love story
#jukebox  की इस  स्वादिष्ट कहानी  का आधार बनता है कलकत्ता के मशहूर (आलू के खास किस्म के  deep fried पकोड़े  )alur chop …इस कहानी की हीरोइन  है एक लड़की जो पीठ पर बैग उठाये रोज़ाना की ज़िंदगी का सफर घर और आफिस के बीच काट रही है ।  इस सफर में  metro train उसकी हमसफर है । और कहानी का हीरो है एक लड़का जो अपनी रोज़ की 9-5 वाली नौकरी से ऊब चुका है  , मेट्रो स्टेशन पर alur chop खाना  उसे खुशी देता है ।  और  इसी  मेट्रो स्टेशन पर आंखों ही आंखों में    प्यार का   एहसास भी  जन्म ले लेता है , जो ज़िन्दगी में उत्साह भर देता है ।इस कहानी की लेखिका हैं Diptee Raut  जिनके और विचार पढ़ने के लिए आप यहां जा सकते हैं ।

#jukebox review

From the story : a deep fried love story ; the alur chops add taste to two lives.

 

🍁🍁🍁🍁🍁

#Jukebox की इन  सभी कहानियों में अलग अलग किस्म का प्यार झलक रहा है । आप भी  ज़रूर पढ़ कर देखिये इस किताब को । इन कहानियों के ज़रिए  जैसे आप एक नही बल्कि  बहुत सी ज़िन्दगियों को जी पाएंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

A letter to my Kitchen

 Being a woman i also spend lot of time in my kitchen whether full heartedly , half heartedly or not at all heartedly . But in any case i have to go in my kitchen off and on . Today I feel like writing a letter to my kitchen. Dear Kitchen    Hope you are living a fulfilling life with all your jars filled to the brim with wheat , rice , pulses , sugar , tea ,coffee and cookies . I also hope that your sinks are now empty and clean unlike the last month when maid was on leave . Those days ,your sinks used to be piled up with utensils and it stinked so badly .  Dear kitchen , it's been around seventeen years that i am taking care of you . Now you are grown up as a teenager and so you should learn to be responsible and maintain your hygiene .  It feels good when my family agrees on khichdi and your cooker does the job   in  just one whistle . But you just don't cooperate when they demand Chole Bhature and you also start giving me tantrums . Remember ho...

Uplift your mood

 My evening today was not good . I was doing all domestic chores in a  burdened way. I tried watching some  movie but it couldn't interest me . One of my colleagues called to intimate me of  some upcoming duty. That further pressurized my bad  mood . I wore my shoes , put on my headphones and got ready for a walk . After walking for around half an hour and listening to old bollywood , my feet took me towards the splash pool where children were enjoying . I removed my shoes and sat there at the edge of the pool dipping my feet into the water. Watching me , one of my friends also came and sat along . Both of us sat for quite  long on the edge of pool - chatting and dabbling our toes in the water. This cooled my mind and uplifted my mood .  You need to find  your own ways to uplift your mood as and when required . Music , Dance ,Good food , Laughing , shopping ,picnic ,  playing any sport you like , painting , talking to someone , chanting a man...

I am getting Older day by day

 I have stopped spending too much money on clothing or accessories......... I have stopped thinking too much about pleasing others....... I have stopped looking daily into the mirror ....... I have stopped cooking those time consuming delicious meals for my family ...... TV doesn't excite me as much now ....... My fingers can't scroll for long on facebook....... I don't feel like keeping longer nails - file or paint them....... Am i getting older day by day ? Travelling, Cycling or small get-togethers; I love to spend money and time  on experiences now...... Only the fitness goals push me to  look into the mirror ..... I am able to overlook others' reactions when it comes to listen to my heart.  I recently denied a loved one's advice because my heart was unable to  accept it..... I cry easily now when i relate to someone's emotions , even watching a movie ...... Am i getting older day by day ?  or  Am i getting freer day by day ?  I wish to be dre...