Skip to main content

आज़ाद सोच #redefinefreedom Alllll is welllll

निशा दिल्ली में पली बढ़ी और उसकी शादी जयपुर के रहने वाले सतीश से हो गयी । कुछ सालों से  नौकरी की वजह से सतीश देहरादून  में रह रहा था । निशा ने भी देहरादून में ही एक छोटी से कंपनी में नौकरी कर ली थी । निशा अपने पति , अपने बेटे सागर का खूब ख्याल रखती , नौकरी पर भी जाती , और इसके अलावा जब उसे समय मिलता तो हिंदी मूवीज देखती व अपने लिखने के शौक के लिए वो ब्लॉगिंग भी करती । उसकी मनपसंद मूवी थी  “3 इडियट्स” , उसका मनपसंद  गाना  व  डायलाग Alllll is welllll ,   जब कभी कोई प्रॉब्लम में फंस जाती तो इसी डायलाग से अपने मन को समझा लेती ।

वही रोज़ जैसा दिन था , सुबह सुबह की भागदौड़ , निशा किचन में खाना बना रही , टिफिन पैक कर रही थी , साथ साथ कभी बेटे सागर को नहलाती , उसे दूध देती , फिर खुद भी आफिस जाने की चिंता ।

उधर से  सतीश की आवाज़ आयी  ” निशा ….चाय बन गयी ?”

“आज  चाय तुम खुद बना लो न सतीश , मैं आफिस के लिए लेट हो रही हूं ” निशा ने जल्दी जल्दी बेटे का बैग पैक करते हुए कहा ।

सतीश : “हाँ हाँ , मैं चाय खुद बना लूं और तुम तो उस रमेश के साथ ऑफिस में ही चाय पीना पसंद करोगी”

निशा :   “अरे , आज बहुत important मीटिंग है आफिस में , जल्दी नही पहुंची तो …”

सतीश बीच मे ही बात काटते हुए बोला    ”  हाँ, तुम तो जैसे कंपनी की CEO हो न , बहानेबाज ……..”

( निशा के मन को थोड़ी  टीस पहुंची , दिल ने ठंडी सांस भरी ,  पर Alllll is welllll,  ऐसा बोलकर मन को समझा लिया )

💥💥💥💥💥

निशा ट्रैफिक जाम के कारण लेट हो गयी थी ।

बॉस :  “Where is Nisha , अभी तक आयी क्यों नही , उसको पता है ना आज दिल्ली से कंपनी के लोग आ रहे हैं  , पता नही ऐसी औरतें नौकरी करती ही क्यों हैं ”  निशा के अभी तक आफिस न पहुंचने पर बॉस गुस्से में था ।

तभी निशा पहुंच गई   “Sir , Sir , sorry Sir , वो ट्रैफिक जाम इतना था कि …..”

बॉस:  “ट्रैफिक जाम था या पति को बढ़िया  बढ़िया नाश्ता कराने में लेट हो गयी ?”

( निशा के  मन को फिर  धक्का लगा , पर क्या किया जा सकता था बॉस के सामने , इसलिए  Alllll is welllll )

💥💥💥💥💥

शाम को घर पहुंची तो आते ही बेटा सागर कहने लगा  “मम्मी , आज बहुत मुश्किल होमवर्क मिला है ,  एक essay लिखना है   The unforgettable  adventurous day in my life  , मम्मी आप लिख दो न please

निशा ने बेटे को प्यार किया , अपने लिए चाय का कप हाथ मे पकड़कर कॉपी में  essay लिखने बैठ गई ।

थोड़ी देर में ही सतीश घर आ गया  ” यार निशा , बहुत भूख लगी है आज lunch भी नही किया , जल्दी से खाना खिला दो ”

“पर अभी तो  खाना बना ही नही , मैं तो यह …..” कॉपी दिखाते हुए बोली ।

सतीश : ” कब उतरेगा तुम्हारे सिर से यह ब्लॉगिंग का भूत , कोई नही पढ़ेगा तुम्हरी ये बकवास ”  ( बिना कुछ जाने की निशा क्या लिख रही थी , सतीश ने बोलना शुरू कर दिया )

” खाना बने न बने , परिवार जाए भाड़ में , पर तुम्हारा आफिस और तुम्हारी ब्लॉगिंग नही  छूटनी  चाहिए ” सतीश बोलता रहा और निशा सुनती रही

(किचन में खाना बनाने में जुट गई,  आंख नम हो गयी थी  , सोचने लगी – हर जगह मुझे judge क्यूँ किया जा रहा है , घर पर भी , बाहर भी , बिना मुझे समझे मेरे बारे में बाकी लोग अनुमान  क्यूँ  लगा रहे हैं , क्या मैं अपनी duties ठीक से नही निभा रही हूं ? मन में कई तरह के विचार आये पर  इस बार भी   मन को समझा लिया Alllll is welllll )

💥💥💥💥💥

अगले दिन

निशा :  ” सतीश , माँ से फोन पर बात हुई थी आज , पापा की  तबियत ठीक नही है , मैं रात की गाड़ी से कुछ दिन उनके पास चली जाती हूँ ”

सतीश : “लो अब नई मुसीबत , महारानी जी के पिताजी बीमार हैं अब , यहां सागर को कौन संभालेगा , और तुम्हारा भाई नही जा सकता क्या माँ बाप का ख्याल रखने ?”

निशा :  ” मेरा भाई क्यों जाएगा तुम्हारे माँ पापा  का ख्याल रखने , मैं  अपने मायके दिल्ली नही बल्कि जयपुर , तुम्हारे माँ  पापा के पास जाने की बात कर रही हूं ”

सतीश के मन मे चुप्पी छा गयी और वो गहरी सोच में डूब गया ।

💥💥💥💥💥

यह एक औरत की व्यथा है जिसे कई बार , कई जगह , कई लोगों द्वारा judge किया जा रहा है ।  क्या यह एक आज़ाद  समाज का आज़ाद दृष्टिकोण है ? क्या औरत को  पूर्ण  रूप से आज़ाद होने का हक़ नही है ? उसे  क्यूँ बार बार अपने बारे में स्पष्टीकरण देने की ज़रूरत पड़ती है ? कहीं आज़ाद सोच की नई परिभाषा लिखने की ज़रूरत तो  नहीं  है ? #redefinefreedom

निशा   मुस्कुराते हुए  बोली    “चलो अब बैठे ही रहोगे या मेरी train की बुकिंग  भी करवाओगे , उठो Alllll is wellllll

( आज शायद  सतीश  अपनी  संकीर्ण सोच   और  निशा की आज़ाद सोच में फर्क देख पा रहा था )

#redefinefreedom

#redefinefreedom

Linking this post to #Mondaymommymoments  with Deepa

 

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

A letter to my Kitchen

 Being a woman i also spend lot of time in my kitchen whether full heartedly , half heartedly or not at all heartedly . But in any case i have to go in my kitchen off and on . Today I feel like writing a letter to my kitchen. Dear Kitchen    Hope you are living a fulfilling life with all your jars filled to the brim with wheat , rice , pulses , sugar , tea ,coffee and cookies . I also hope that your sinks are now empty and clean unlike the last month when maid was on leave . Those days ,your sinks used to be piled up with utensils and it stinked so badly .  Dear kitchen , it's been around seventeen years that i am taking care of you . Now you are grown up as a teenager and so you should learn to be responsible and maintain your hygiene .  It feels good when my family agrees on khichdi and your cooker does the job   in  just one whistle . But you just don't cooperate when they demand Chole Bhature and you also start giving me tantrums . Remember ho...

Uplift your mood

 My evening today was not good . I was doing all domestic chores in a  burdened way. I tried watching some  movie but it couldn't interest me . One of my colleagues called to intimate me of  some upcoming duty. That further pressurized my bad  mood . I wore my shoes , put on my headphones and got ready for a walk . After walking for around half an hour and listening to old bollywood , my feet took me towards the splash pool where children were enjoying . I removed my shoes and sat there at the edge of the pool dipping my feet into the water. Watching me , one of my friends also came and sat along . Both of us sat for quite  long on the edge of pool - chatting and dabbling our toes in the water. This cooled my mind and uplifted my mood .  You need to find  your own ways to uplift your mood as and when required . Music , Dance ,Good food , Laughing , shopping ,picnic ,  playing any sport you like , painting , talking to someone , chanting a man...

I am getting Older day by day

 I have stopped spending too much money on clothing or accessories......... I have stopped thinking too much about pleasing others....... I have stopped looking daily into the mirror ....... I have stopped cooking those time consuming delicious meals for my family ...... TV doesn't excite me as much now ....... My fingers can't scroll for long on facebook....... I don't feel like keeping longer nails - file or paint them....... Am i getting older day by day ? Travelling, Cycling or small get-togethers; I love to spend money and time  on experiences now...... Only the fitness goals push me to  look into the mirror ..... I am able to overlook others' reactions when it comes to listen to my heart.  I recently denied a loved one's advice because my heart was unable to  accept it..... I cry easily now when i relate to someone's emotions , even watching a movie ...... Am i getting older day by day ?  or  Am i getting freer day by day ?  I wish to be dre...