Skip to main content

स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार Swami Vivekananda Quotes in hindi

           स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
        Swami Vivekananda Quotes in Hindi 
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को  कलकत्ता में हुआ । इनके गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस  थे  , जिनके नाम पर स्वामी विवेकानंद जी ने बाद में रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की । स्वामी विवेकानंद का बचपन से ही आध्यामिकता की तरफ रुझान था । इन्होंने अपनी केवल 39 साल के जीवन काल मे ऐसे महान कार्य किये और उच्च शिक्षाएं दी जिससे आने वाली पीढ़ियों का हमेशा के लिए मार्गदर्शन होता रहेगा । 4 जुलाई 1902 को स्वामी जी का अलौकिक शरीर परमात्मा में विलीन हो गया । स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि जब तक हम पूर्ण रूप से  दोषरहित नही हो जाते तब तक हम  सही आत्मज्ञान नही प्राप्त कर सकते।  स्वामी जी प्रेरणा के अपार स्रोत थे जिनके विचार मानवजाति को शक्तिशाली बनाते हैं और ऊर्जा से भर देते हैं। आईये उनके मुख से निकले कुछ अनमोल विचारों को जानते हैं । आपके समय की कीमत को ध्यान में रखते हुए  मुख्य विचारों को bold करके लिख दिया  गया है ।
             स्वामी विवेकानंद के अनमोल कथन
Swami Vivekananda Inspiring Thoughts in Hindi 

Quote 1. उठो , जागो और तब तक न रुको जब तक तुम अपना लक्ष्य नहीं प्राप्त कर लेते ।

Quote 2. कोशिश न करने वाले से संघर्ष करने वाला व्यक्ति कहीं ज़्यादा महान है ।
Quote  3. जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो , और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो।
Quote 4. किसी की निंदा मत करो। अगर तुम्हारे हाथ किसी की मदद करने के लिए उठ सकते हैं तो ज़रूर करो,  अगर मदद नही कर सकते तो हाथ जोड़  दो। अपने सब भाई बंधुओं से प्यार करो ।
Quote 5. शक्तिशाली बनो। शक्ति और विकास ही जीवन है। कमज़ोरी तो मृत्यु है।
Quote 6. खड़े हो और मजबूत बनो। किसी प्रकार का भय मत रखो । सच्चाई का सामना करो।
Quote 7. उठो मेरे शेरों, याद रखो तुम सिंह की तरह बलवान हो । तुम आत्मा हो , अजर अमर हो, सनातन हो, तुम शरीर नही हो , तुम पदार्थ नही हो , तुम पदार्थों के गुलाम  भी नहीं हो , ये पदार्थ तुम्हारे गुलाम हैं ।

स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार swami vivekananda quotes

Quote 8. तुम्हारा मन कोई कूड़ेदान नही है जहाँ गुस्सा, ईर्ष्या व नफरत रखी जाये।
Quote 9. अपने मन को ख़ुशी, प्यार व खूबसूरत यादों से भरा खज़ाना बनाओ ।
Quote 10.  दूसरों की मदद करो । जितना अधिक दूसरों की मदद करोगे उतना अधिक तुम्हारा हृदय पवित्र होता जाएगा और उसमें परमात्मा निवास करेंगे।
Quote 11एक विचार लो , उसे अपना जीवन बना लो । उसके सपने देखो, उस विचार को जियो । अपने मन व शरीर को उस विचार में डूब जाने दो , बाकी सब विचारों को किनारे रख दो , तभी सफल हो पाओगे ।
Quote 12. जब किसी कार्य को करने का विचार पूरे तरीके से तुम्हारे दिल व दिमाग पर छा जाता है तब वह वास्तविकता का रूप ले ही लेता है ।
Quote 13. तुम्हें अंदर से विकसित होना होगा , कोई तुम्हारा गुरु नही बन सकता । तुम्हारी अंतरात्मा के सिवा कोई और गुरु नहीं है ।
Quote 14. सब कुछ खो देने से ज़्यादा हानिकारक है , उस उम्मीद को व उस विश्वास को खो देना जिसके सहारे तुम सब कुछ वापिस पा सकते थे ।
Quote 15. जब तक तुम खुद पर विश्वास नही करते तब तक तुम भगवान पे विश्वास नही कर सकते ।
Quote 16. हम भगवान को कहां खोजने जा सकते हैं अगर हम उसे अपने हृदय और हरेक जीवित प्राणी में नही देख सकते ।
 
Quote 17. किसी दिन अगर तुम्हारे सामने कोई समस्या न आये तो निश्चित है तुमने किसी गलत मार्ग पर कदम रख लिया है ।
Quote 18. जीवन मे जोखिम उठाने से न डरो। अगर न भी जीत पाए तो किसी का मार्गदर्शन तो कर पाओगे।
 
Quote 19. सभी शक्तियां तुम्हारे अंतर्मन में हैं । तुम कुछ भी कर सकते हो , तुम सब कुछ कर सकते हो ।
Quote 20. कोई भी चीज़ जो तुम्हे किसी भी प्रकार से कमज़ोर बनाती है , उसे ज़हर की तरह त्याग दो ।
 
Quote 21.  खुद को कमज़ोर समझना  सबसे बड़ा अपराध  है ।

स्वामी विवेकानंद के विचार swami vivekananda thoughts

Quote 22. बस वही जीते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं ।
Quote 23. सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना , स्वयं पर विश्वास करो।
Quote 24. मनुष्य की सेवा करो, भगवान की सेवा करो ।
Quote 25. सच्ची सफलता और आनंद का रहस्य है निःस्वार्थ होना ।
चलिए कोशिश करें कि इन अनमोल विचारों में से किसी एक को भी सही मायनों में अपने जीवन मे उतार सकें ।
आपने स्वामी विवेकानंद जी के और भी कई अनमोल विचार पढ़े व सुने होंगे ।आजकल तो whatsapp पर ही इतने quotes पढ़ने के लिए मिल जाते हैं । अपने  comments के माध्यम से बताईये की आपका सबसे मनपसंद quote कौनसा है जो आपको जीवन मे प्रेरणा देता है ।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=G3X8m8rknAA[/embedyt]

Comments

Popular posts from this blog

A letter to my Kitchen

 Being a woman i also spend lot of time in my kitchen whether full heartedly , half heartedly or not at all heartedly . But in any case i have to go in my kitchen off and on . Today I feel like writing a letter to my kitchen. Dear Kitchen    Hope you are living a fulfilling life with all your jars filled to the brim with wheat , rice , pulses , sugar , tea ,coffee and cookies . I also hope that your sinks are now empty and clean unlike the last month when maid was on leave . Those days ,your sinks used to be piled up with utensils and it stinked so badly .  Dear kitchen , it's been around seventeen years that i am taking care of you . Now you are grown up as a teenager and so you should learn to be responsible and maintain your hygiene .  It feels good when my family agrees on khichdi and your cooker does the job   in  just one whistle . But you just don't cooperate when they demand Chole Bhature and you also start giving me tantrums . Remember ho...

Uplift your mood

 My evening today was not good . I was doing all domestic chores in a  burdened way. I tried watching some  movie but it couldn't interest me . One of my colleagues called to intimate me of  some upcoming duty. That further pressurized my bad  mood . I wore my shoes , put on my headphones and got ready for a walk . After walking for around half an hour and listening to old bollywood , my feet took me towards the splash pool where children were enjoying . I removed my shoes and sat there at the edge of the pool dipping my feet into the water. Watching me , one of my friends also came and sat along . Both of us sat for quite  long on the edge of pool - chatting and dabbling our toes in the water. This cooled my mind and uplifted my mood .  You need to find  your own ways to uplift your mood as and when required . Music , Dance ,Good food , Laughing , shopping ,picnic ,  playing any sport you like , painting , talking to someone , chanting a man...

Theme Reveal #BlogchatterA2Z 2022

I started my blog five years ago and my blogging journey during these five years has gone through many twists and turns . I started my blog on self hosted wordpress site , learnt lot many technical aspects like DA ,  SEO and latram patram .....Blogchatter has been a constant friend ( plus a big support) since then ....I have  successfully participated in  #BlogchatterA2Z three times .....and wrote two ebooks too during the process . All this was quite exciting you know as I got to understand a bit of creative side of writing , made some new blogger friends , and became a proud AUTHOR of two ebooks .  In 2018 my theme was #Astitva where I wrote about various stigmas faced by a woman in our society . In 2019 I wrote under the theme #Prerna where I uploaded  some inspirational posts . In 2020 all my blogposts were related to the life of middle aged women (as that was the time I had just stepped into my forties ) . That was the time I came up with the book 'The Silv...