Skip to main content

वो आखिरी दिन था हमारा !

 

 

खूब चहल पहल थी, कोई अपना बैग पैक कर रहा था, कोई अपनी किताबें इकट्ठी कर रहा था , कोई लाइब्रेरी की किताबें वापिस करने गया था, कोई कैंटीन के dues  दे  रहा था , कोई एक दूजे से लिया  उधार चुकता कर रहा था , कोई अपने दोस्तों के फोन नंबर व् address   नोट कर  रहा था ,सब व्यस्त थे और बेहद खुश भी ….आखिरी दिन था हमारा उस शहर में , उस कॉलेज में , उस हॉस्टल में ….अगले दिन सभी हॉस्टल students  को अपना अपना room  खाली करके अपने अपने घर लौटना था.. घर जाने की ख़ुशी इतनी थी कि  सभी कुछ न कुछ गुनगुनाते हुए अपने काम निबटा रहे थे …….

शाम को सब सहेलियां  free  होके एक ही कमरे में इकठ्ठे  बैठ गयीं…

नेहा बोली— शुक्र है यार …पढ़ाई ख़त्म हुई , कल से आराम से अपने घर पर रहूंगी …मम्मी के हाथ का खाना खाउंगी …..वाह …आनंद आ जायेगा….पंखे की ओर देखती हुयी और  घर  पहुँचने  के सुंदर ख्यालों में बोली “Home  Sweet  Home  ”

मैंने कहा — हाँ यार , घर से बाहर रहना कोई आसान काम नहीं है . Thank  GOD,  It’s our last day  here .

नीतू बोल पड़ी — Yes !! No more home sickness !

रजनी अपनी हरियाणवी भाषा में बोली— “पढ़ाई, पढ़ाई, पढ़ाई, दिमाग का भरता बन गया था …म्हारे तो नाक में दम कर दिया था इस पढ़ाई ने ”

नविता भी मुस्कुराकर बीच में  बोली –“सबसे बड़ी बात , हॉस्टल के रामु भैया की पकाई पानी वाली भिंडी भी नहीं खानी पड़ेगी अब”

पल्लवी को भी मज़ाक सूझा — ” पर यार… Verma  sir  का boring  lecture  बहुत याद आएगा ”

सभी अपनी अपनी टिप्पणियों से हॉस्टल छोड़ने और वापिस घर जाने की ख़ुशी को अपने अपने ढंग से ब्यान करने में लगे थे .

हॉस्टल की उस आखिरी शाम को celebrate करने के लिए सबने इकठ्ठे maggi खायी , खूब गप्पें लड़ाई  और जैसा कि हम अक्सर किया करते थे , बाल्टी को ढोलक बनाकर खूब गीत संगीत किया , रजनी हरियाणा का ताऊ बनकर खूब मज़े लगाती थी .

ये गीत संगीत और गप्पों का दौर सुबह 3  बजे तक चलता रहा और फिर नींद ने दिमाग पर काबू कर लिया.

सुबह 10  बजे तक सब नाश्ता करके त्यार हो गए और अपना अपना सामान एक जगह इकठा करके रख लिया . सब अपने अपने parents  से phone  पर पूछने लगे कि वे कितने बजे तक पहुंचेंगे . सबका घर दूर दूर था ..किसी का घर दिल्ली, किसी का अमृतसर , किसी का चंडीगढ़ , कोई जयपुर का रहने वाला तो कोई हरियाणा के रोहतक का ..

11  बजे सबसे पहले नेहा के पेरेंट्स पहुँच गए उसे लेने . वो ख़ुशी से उछलने लगी और भाग कर अपने पापा के गले लग गयी  ” पापा….I  love  you  …”

मैं और बाकी  सब सहेलियां नेहा का सामान उठाकर उसकी कार में रखने में मदद करने लगे.

पर….. ये क्या…? ये अचानक से क्या हो रहा था  …मेरे दिल की  धड़कन बढ़ गयी थी ….प्रतीत हो रहा था जैसे  आंसूं अभी छलके कि अभी छलके…दिल कह रहा था   “मेरी प्यारी नेहा जा रही  है ? मुझे छोड़कर ? फिर कभी मिलेगी भी या नहीं ?”

अपने आप  को किसी तरह संभाला और नेहा को bye  बोलकर हॉस्टल वापिस आ गयी .अकेली बैठ गयी गुमसुम सी …

तभी नेहा दौड़ती हुयी आयी मेरे पास ” जाने से पहले गले नहीं लगेगी क्या ?”

जिन आंसुओं को दबाकर रखा हुआ था आखिर वो छलक ही पड़े . …नेहा भी इतनी भावुक थी ये नहीं जानती थी मैं …

” यार …ये पढ़ाई ख़त्म क्यों हो गयी ? मुझे नहीं जाना घर…मैं हॉस्टल का ही खाना खा लूंगी ” ऐसा कहकर और लिपट गयी मुझसे …

हम दोनों को देखकर बाकी सहेलियां भी आ गयीं . सब एक दूजे के गले लगकर रोने लगे . कोई नहीं जानता था कि क्या हो रहा है .. हॉस्टल में एक साथ बिताये 2 साल के वक़्त में दिलों में इतना गहरा सम्बन्ध बन गया था जैसे कि कोई पुराने जन्म का रिश्ता हो ….ऐसा खूबसूरत रिश्ता कि कोई किसी को छोड़कर नहीं जाना चाहता था…

सबके मन में शायद एक सा ही एहसास था कि वो प्यारे पल जिनमे एक साथ हंसना   , रोना, झगड़ना , पढ़ना ,खेलना , ये सब शामिल था ,वो पल हमेशा के लिए हाथ से छूट रहे थे ….

हम सब को यूँ गले लगकर रोता देख नेहा के पेरेंट्स की भी ऑंखें भर आयी .

नेहा के पापा नम आवाज़ में बोले   ”  God bless you all बच्चों  ”

आंटी ने कहा ” Your  college  may  have  ended  , but  memories  will  last  forever  ”

सबके लिए मुश्किल घडी बन गयी थी वो … अचानक से सब लोग जो घर जाने के दिन का उत्सुकतावश इंतज़ार कर रहे थे, उन सब में    अलग सा बदलाव नज़र आ रहा था…सब चाहते थे कि पढ़ाई खत्म ही न हो  , चाहे पानी वाली भिंडी खाकर ही क्यों न काम चलाना पड़े…

एक गहरा रिश्ता बंध गया था सब के बीच , वो रिश्ता जो आत्मा से जुड़ा था …मन चाह रहा था कि ज़िंदगी इस hostel life  पर ही थमकर रह जाये ..

“यह कॉलेज कि पढ़ाई इतनी जल्दी क्यों खत्म हो गयी यार ?” नेहा बोली

नीतू कहने लगी –” ये दिल भी कितना पागल है न ..पहले Home  sickness  होती थी और आज hostel  sickness  महसूस हो रही है ”

तभी रजनी अपने हरियाणवी अंदाज़ में बोली ” इतना क्यूँ रोन लाग री हो तुम सब की सब , किसी का देहांत हो गया के ?”

उसकी बात सुनकर सबकी हंसी  छूट गयी

last day at college

This post is a part of Write Over the Weekend, an initiative for Indian Bloggers by BlogAdda.’

Comments

Popular posts from this blog

A letter to my Kitchen

 Being a woman i also spend lot of time in my kitchen whether full heartedly , half heartedly or not at all heartedly . But in any case i have to go in my kitchen off and on . Today I feel like writing a letter to my kitchen. Dear Kitchen    Hope you are living a fulfilling life with all your jars filled to the brim with wheat , rice , pulses , sugar , tea ,coffee and cookies . I also hope that your sinks are now empty and clean unlike the last month when maid was on leave . Those days ,your sinks used to be piled up with utensils and it stinked so badly .  Dear kitchen , it's been around seventeen years that i am taking care of you . Now you are grown up as a teenager and so you should learn to be responsible and maintain your hygiene .  It feels good when my family agrees on khichdi and your cooker does the job   in  just one whistle . But you just don't cooperate when they demand Chole Bhature and you also start giving me tantrums . Remember ho...

Uplift your mood

 My evening today was not good . I was doing all domestic chores in a  burdened way. I tried watching some  movie but it couldn't interest me . One of my colleagues called to intimate me of  some upcoming duty. That further pressurized my bad  mood . I wore my shoes , put on my headphones and got ready for a walk . After walking for around half an hour and listening to old bollywood , my feet took me towards the splash pool where children were enjoying . I removed my shoes and sat there at the edge of the pool dipping my feet into the water. Watching me , one of my friends also came and sat along . Both of us sat for quite  long on the edge of pool - chatting and dabbling our toes in the water. This cooled my mind and uplifted my mood .  You need to find  your own ways to uplift your mood as and when required . Music , Dance ,Good food , Laughing , shopping ,picnic ,  playing any sport you like , painting , talking to someone , chanting a man...

I am getting Older day by day

 I have stopped spending too much money on clothing or accessories......... I have stopped thinking too much about pleasing others....... I have stopped looking daily into the mirror ....... I have stopped cooking those time consuming delicious meals for my family ...... TV doesn't excite me as much now ....... My fingers can't scroll for long on facebook....... I don't feel like keeping longer nails - file or paint them....... Am i getting older day by day ? Travelling, Cycling or small get-togethers; I love to spend money and time  on experiences now...... Only the fitness goals push me to  look into the mirror ..... I am able to overlook others' reactions when it comes to listen to my heart.  I recently denied a loved one's advice because my heart was unable to  accept it..... I cry easily now when i relate to someone's emotions , even watching a movie ...... Am i getting older day by day ?  or  Am i getting freer day by day ?  I wish to be dre...