Skip to main content

वो गहरा रिश्ता--That Pink Bond --मातृत्व की खूबसूरत यादें

मातृत्व एक ऐसा शब्द है जिसकी परिभाषा नही दी जा सकती । ये एक ऐसा एहसास है जो दुनिया के बाकी सब एहसासों से ऊपर है । मातृत्व की शुरुआत तो तभी से हो गयी थी जब वो testing kit पर दो pink लाइनें देखी । मन मे एक गज़ब की तरंग उठी थी। उसी समय एक अनजान से नन्ही जान  के कण के साथ Pink Bond की शुरुआत हो गयी थी , एक ऐसा रिश्ता जो  समय के साथ साथ और गहरा, खूबसूरत  व सुगंधित होता चला गया । उस testing kit को ही बहुत समय तक सहेज कर रखा था मैंने।

अपने अंदर एक नन्ही सी जान का अनुभव , बार बार अपने पेट को  छूकर मुस्कुराना और उससे प्यार जताना , कोई भी काम करने से पहले नन्ही जान के बारे में सोचना , इन्ही सब से मातृत्व प्यार  दिन ब दिन बढ़ रहा था।जैसे  ही नन्ही जान ने इस दुनिया मे कदम रखा , मैंने डॉक्टर से पूछा बेटा हुआ है या बेटी  तो डॉक्टर बोली ” It’s Pink “,  मैं समझ गयी बेटी ने जन्म लिया है । उसे पहली बार निहारा तो वो दिखाई भी एकदम pink ही रही थी,  किसी गुलाबी रंग के गुलाब के पुष्प की तरह । उसे गोद मे लेते ही आंखों का छलकना ,ये खूबसूरत सा एहसास तो केवल माँ को ही नसीब है । मेरी नन्ही सी Pink, अपनी छोटी छोटी आंखों को बड़ा बड़ा खोलकर इधर उधर देखकर ये जानने की कोशिश में थी कि भगवान ने उसे किस संसार मे भेज दिया है ।  उसी वक़्त उसके साथ वो Pink Bond और पुख़्ता हो गया । अब मेरी बेटी दस साल की हो चुकी है जिसके मन मे हर समय कुछ ना कुछ नया सीखने व जानने की जिज्ञासा रहती है । उसकी आवाज़ से घर चहकता रहता है और धीरे धीरे हमारा रिश्ता माँ बेटी का कम बल्कि सहेलियों जैसा ज़्यादा  बन  रहा है ।
नन्ही जान के जन्म से  कुछ महीने पहले ही उसके लिए कु छ कपड़े , एक मखमली कम्बल व कुछ अन्य चीजें खरीद कर रख ली थी ।उस समान को मैं रोज़ ही निकालकर देखती रहती । उस मखमली कम्बल के साथ तो बहुत यादें जुड़ी हैं।  उस कम्बल को ही हम (कभी मैं तो कभी मेरे पति ) एक बच्चे की तरह उठाकर घूमते रहते और भविष्य में आने वाले parenthood को महसूस कर आनंदित होते रहते । अभी भी इतने सालों के बाद भी जब हम उस वक़्त को याद करते हैं तो होंठों पर मुस्कुराहट आ ही जाती है ।
इन सब के इलावा अपनी Pink  की  सुंदर यादों को कुछ इस तरह से सँजो रखा है मैंने :-
1.  Pics :– जन्म के दिन से लेकर अब तक   बेटी के कई  खास लम्हों को तस्वीरों  और videos के रूप में संभाल कर रखा है मैंने । कभी कभी उन सब को देखकर मन मे जैसे सारी पुरानी यादों की एक movie चलने लगती है । ये सब तस्वीरें मैंने अपने कंप्यूटर, फेसबुक, email drive , CD, अलग अलग जगह store करके रखी हैं।

My daughter , when she was three yrs old , dressed up as himachali girl in a fancy dress competition

My daughter, when 3 yr old, dressed as a himachali girl in a fancy dress competition

2.  Pink Box :–  Pink Box बेटी के बचपन का खजाना है । उसकी पहली दूध वाली बोतल, वो छोटी सी Pink frock, पहली
Sandal, वो मख़मली कम्बल , वो स्कूल की पहली नोटबुक जिसमे सबसे पहले उसने आड़ी सीधी लकीरें लगाई , वो सब संभाल कर रखा है मैंने ।
3.  Jamu :– सभी बच्चों को बचपन मे कुछ न कुछ खास आदत होती है । मेरी बेटी  को Jamu की आदत थी । आप सोच रहे होंगे ये Jamu क्या  चीज़ है । दरअसल बचपन में मैंने बेटी के लिए कुछ pyjamas खुद stitch किये थे । उनसे कुछ ज़्यादा ही मोह हो गया था मेरी बेटी को । हर समय उस एक खास  pyjama को  हाथ मे पकड़कर रखती थी । अभी अच्छे से बोलना नही सीखी थी तो  pyjama को Jamu (जामू ) कहती थी । दूध पीना है तो जामू चाहिए, सोना है तो जामू चाहिए , कहीं बाहर जाना है तब भी साथ मे जामू ज़रूर चाहिए । जब कभी हमको कहीं बाहर जाना होता तो सबसे पहले मैं अपने पर्स में जामू रखती । उस जामू को बहुत संभालकर रखा है मैंने । अभी भी जब कभी Pink Box खोलती हूँ तो उस जामू को तो चूम ही लेती हूं और मन खिलखिला उठता है । कितनी  प्यारी यादें हैं ना  ये सब ।
मातृत्व के अब तक के सफर के बहुत से ऐसे लम्हे हैं जो सिर्फ मन मे यादों के पिटारे के रूप  में संजोये हुए हैं।  अब तो कभी कभी बेटी के साथ बैठकर वो यादों का पिटारा खोलकर उसे उसी के कुछ खास लम्हों के बारे में सुनाकर मैं और  मेरी Pink दोनों ही खुश हो जाते हैं ।
This post is a link up for #Mondaymommymoments

#MMM

Comments

Popular posts from this blog

A letter to my Kitchen

 Being a woman i also spend lot of time in my kitchen whether full heartedly , half heartedly or not at all heartedly . But in any case i have to go in my kitchen off and on . Today I feel like writing a letter to my kitchen. Dear Kitchen    Hope you are living a fulfilling life with all your jars filled to the brim with wheat , rice , pulses , sugar , tea ,coffee and cookies . I also hope that your sinks are now empty and clean unlike the last month when maid was on leave . Those days ,your sinks used to be piled up with utensils and it stinked so badly .  Dear kitchen , it's been around seventeen years that i am taking care of you . Now you are grown up as a teenager and so you should learn to be responsible and maintain your hygiene .  It feels good when my family agrees on khichdi and your cooker does the job   in  just one whistle . But you just don't cooperate when they demand Chole Bhature and you also start giving me tantrums . Remember ho...

Uplift your mood

 My evening today was not good . I was doing all domestic chores in a  burdened way. I tried watching some  movie but it couldn't interest me . One of my colleagues called to intimate me of  some upcoming duty. That further pressurized my bad  mood . I wore my shoes , put on my headphones and got ready for a walk . After walking for around half an hour and listening to old bollywood , my feet took me towards the splash pool where children were enjoying . I removed my shoes and sat there at the edge of the pool dipping my feet into the water. Watching me , one of my friends also came and sat along . Both of us sat for quite  long on the edge of pool - chatting and dabbling our toes in the water. This cooled my mind and uplifted my mood .  You need to find  your own ways to uplift your mood as and when required . Music , Dance ,Good food , Laughing , shopping ,picnic ,  playing any sport you like , painting , talking to someone , chanting a man...

Theme Reveal #BlogchatterA2Z 2022

I started my blog five years ago and my blogging journey during these five years has gone through many twists and turns . I started my blog on self hosted wordpress site , learnt lot many technical aspects like DA ,  SEO and latram patram .....Blogchatter has been a constant friend ( plus a big support) since then ....I have  successfully participated in  #BlogchatterA2Z three times .....and wrote two ebooks too during the process . All this was quite exciting you know as I got to understand a bit of creative side of writing , made some new blogger friends , and became a proud AUTHOR of two ebooks .  In 2018 my theme was #Astitva where I wrote about various stigmas faced by a woman in our society . In 2019 I wrote under the theme #Prerna where I uploaded  some inspirational posts . In 2020 all my blogposts were related to the life of middle aged women (as that was the time I had just stepped into my forties ) . That was the time I came up with the book 'The Silv...